ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार : चलती बस में अचानक लग गई भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

SASARAM : सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तेज गत

बिहार : चलती बस में अचानक लग गई भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM : सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर ने तेज गति से जा रही बस को रोक तुरंत रोक दिया। हालांकि इससे पहले ही कई लोग जान बचाने के लिए चलती बस से नीचे कूद गए। इस दौरान कई लोगों को गंभर चोटें भी आई हैं। हालांकि गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को यात्रियों से भरी बस सासाराम से कोचस जा रही थी। इसी दौरान सासाराम-चौसा मार्ग पर स्थित सेमरियां गांव के पास बस में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते बस में आग लग गई। इस घटना के बाद बस में सवार यात्री इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई लोग चलती बस से नीचे कूद गए। आग को देख ड्राइवर ने बस को रोक दी।


जान बचाकर भागने के दौरान करीब दर्जनभर यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।