ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बंदर की मौत के बाद बंदरिया ने दे दी जान, हिंदू रिवाज के साथ हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में एक बंदर और बंदरिया की मौत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। मौत के बाद दोनों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया। लोगों ने बताया

बंदर की मौत के बाद बंदरिया ने दे दी जान, हिंदू रिवाज के साथ हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: बिहार के रोहतास जिले में एक बंदर और बंदरिया की मौत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। मौत के बाद दोनों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया। लोगों ने बताया कि पहले बंदर की मौत हो गयी उसके बाद बंदरिया ने वियोग में अपनी जान दे दी। दरअसल बंदर बिजली के हाई वोल्टेज तार के चपेट में आकर झुलस गया। दर्द के कराह रहे बंदर की मौके पर ही मौत हो गयी। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की मदद से मृतक बंदर का अंतिम संस्कार करने लगे तभी अचानक उसी हाई वोल्टेज तार पर कूद कर बंदरिया ने भी जान दे दी। लोगों का कहना था कि यह घटना देखकर ऐसा लग रहा है कि बंदर की मौत का सदमा बंदरिया बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसके वियोग में अपनी जान दे दी। जिस तरह से बंदर की मौत बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुई थी उसी तरह के मौत को बंदरियां ने भी गले लगा ली। 


जिसके बाद दोनों बंदर बंदरियां का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि डालमियानगर के सिंघौली रोड में एक विशाल पेड़ पर दो-तीन बंदर उछल-कूद कर रहे थे। इस दौरान पेड़ के बगल से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में एक बंदर आ गया। जिसे मोहल्ले के लोगों ने उठाकर अंतिम संस्कार करने लगे। यह पूरा वाक्या मादा बंदरिया देख रही थी। बाद में बदहवास मादा बंदर भी उसी तार पर कूद गयी और अपनी जान दे दी। जिसके बाद इस घटना की चर्चा इलाके में खूब होने लगी। कुछ लोगों का कहना था कि बंदर की मौत के वियोग में मादा ने जान दे दी।

टैग्स