ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

एक्शन में केके पाठक: इस जिले के स्कूलों का लिया जायजा, क्लासरूम में क्षमता से अधिक बच्चे देख भड़के

SASARAM: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। शुक्रवार को केके पाठक ने रोहतास के विभिन्न स्कूलों का निरी

एक्शन में केके पाठक: इस जिले के स्कूलों का लिया जायजा, क्लासरूम में क्षमता से अधिक बच्चे देख भड़के
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठा चुके शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। शुक्रवार को केके पाठक ने रोहतास के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लासरूम में क्षमता से अधिक बच्चों को देख केके पाठक ने आपत्ति जताई और तुरंत व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। केके पाठक के दौरे को लेकर जिले के शिक्षा महकमें में हड़कंप मचा रहा।


दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। शिवसागर प्रखंड के घोरघट स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे केके पाठक ने एक कक्षा में क्षमता से अधिक छात्राओं को देखकर आपत्ति जताई और कहा कि एक कक्षा में अधिक से अधिक 50 छात्र-छात्राओं को ही बैठाया जाए। जबकि ऐसा देखने को मिल रहा है कि एक कक्षा में 100-100 छात्र-छात्राएं बैठ रही हैं, जिससे पठन-पाठन में दिक्कत हो रही है।


उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर को कहा कि विद्यालय के विकास मद से जल्द से जल्द भवन का विस्तार करें। अगर पैसे की कमी है तो विभाग को लिखे, विभाग तुरंत राशि उपलब्ध कराएगा। केके पाठक ने शिक्षकों को हिदायत दी है कि उनके प्रयास के बाद स्कूलों में रेगुलर शिक्षक उपस्थित हो रहे हैं लेकिन यह सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता