ब्रेकिंग
पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेछत पर बेखबर सोता रहा पूरा परिवार, नीचे चोरों ने पी शराब और समेट ले गए 10 लाख का मालCJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचमहाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्मपेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत मेंबर्ड हिट के बाद पटना में एयर इंडिया की फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग, 164 यात्री बाल-बाल बचेछत पर बेखबर सोता रहा पूरा परिवार, नीचे चोरों ने पी शराब और समेट ले गए 10 लाख का मालCJI सूर्यकांत का बड़ा निर्देश, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े यौन उत्पीड़न के मामलों की पहले होगी जांचमहाकाली की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म

Rohtas News: ‘इश्तियाक सर 'बैड-टच' करते हैं’ दशहरा की छुट्टी के बाद छात्राओं ने स्कूल जाने से किया इनकार, शिक्षक की करतूत पर भड़के परिजन; किया भारी बवाल

SASARAM: रोहतास के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के शिक्षक पर क्लासरूम में छोटी-छोटी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस बात की

Rohtas News: ‘इश्तियाक सर 'बैड-टच' करते हैं’ दशहरा की छुट्टी के बाद छात्राओं ने स्कूल जाने से किया इनकार, शिक्षक की करतूत पर भड़के परिजन; किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: रोहतास के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के शिक्षक पर क्लासरूम में छोटी-छोटी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस बात की जानकारी तब मिली जब लड़कियों ने दशहरा की छुट्टी के बाद स्कूल जाने से इनकार कर दिया।


दरअसल, तिलौथू के मध्य विद्यालय सोनौरा में छोटी-छोटी छात्राओं ने अपने ही स्कूल के शिक्षक पर 'बैड-टच' का आरोप लगाया है। जिसको लेकर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा मचाया। अभिभावकों के हंगामे के बाद हेडमास्टर ने पुलिस को बुलाया। बच्चियों एवं अभिभावकों के बात सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक मो. इस्तियाक को हिरासत में ले लिया है।


लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद बहुत सी बच्चियों स्कूल जाने से मना कर रही थी। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि स्कूल के शिक्षक मो. इश्तेयाक दूसरी तथा तीसरी कक्षा के बच्चियों को गलत तरीके से छूते हैं। इसके बाद गांव के लोग आग बबूला हो गए। 


महिलाएं तथा अन्य लोग विद्यालय पहुंचकर स्कूल के प्रिंसिपल से जवाब तलब करने लगे। इस पूरे मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया है और बच्चियों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ एवं जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता