ब्रेकिंग
Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦बिहार में जमीन मालिकों की बल्ले-बल्ले... सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन दी तो मिलेगा 4 गुना तक पैसा, जानिए नया नियम✦गोलीकांड, लंबित केस और शराब तस्करी… बक्सर में थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, तत्काल सस्पेंड✦बिहार टेंडर घोटाला: रडार पर आए 7 IAS अधिकारी...ED ने भेजा समन, पटना HC की तीखी टिप्पणी के बाद रिशु श्री से कथित सांठगांठ की जांच में आई तेजी✦Patna News: पटना में काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, फाइल लेकर अंदर जा रहे शख्स पर भड़के पोलिंग एजेंट

Rohtas News: क्लास में सर कहते हैं- किस दो, आई लव यू बोलो नहीं तो मारेंगे, बिहार के सरकारी स्कूल में भारी हंगामा, शिक्षक इश्तियाक की करतूत से शिक्षा शर्मसार

SASARAM: बिहार के सरकारी स्कूल में छोटी बच्चियों को मास्टर कहता था-आई लव यू बोलो तो गलती होने पर भी नहीं मारेंगे. तीसरी क्लास की लड़कियों के साथ ये हैवानी करतूत की जा रही थी.

Rohtas News: क्लास में सर कहते हैं- किस दो, आई लव यू बोलो नहीं तो मारेंगे, बिहार के सरकारी स्कूल में भारी हंगामा, शिक्षक इश्तियाक की करतूत से शिक्षा शर्मसार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SASARAM: बिहार के सरकारी स्कूल में छोटी बच्चियों को मास्टर कहता था-आई लव यू बोलो तो गलती होने पर भी नहीं मारेंगे. तीसरी क्लास की लड़कियों के साथ ये हैवानी करतूत की जा रही थी. बच्चियां कह रही हैं- स्कूल में पढ़ने आयी बड़ी बच्चियों को सर कहते थे-एक किस दे दो. हैवान शिक्षक के डर से बच्चियां पहले चुप रहीं लेकिन बाद में परिवार में सारी बातें बतायीं. इसके बाद स्कूल में भारी हंगामा हुआ. हंगामे के बाद शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है.


ये वाकया बिहार के सासाराम जिले के सरकारी स्कूल का है. दूसरी और तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्चियां कह रही हैं कि शिक्षक इश्तियाक अहमद लगातार अश्लील हरकत करते हैं. बड़ी दीदियों से किस मांगते हैं, और कहते हैं कि आई लव यू बोलो, तो गलती होने पर मारेंगे नहीं. 


ये मामला सासाराम के सनौरा मध्य विद्यालय का है. शिक्षक इश्तियाक अहमद की करतूत सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर हंगामा मचाया. इसके बाद बच्चियों के साथ अश्लील हरकत के आरोप में पुलिस ने शिक्षक इश्तियाक को गिरफ्तार किया है.


आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी और तीसरी क्लास की बच्चियों के साथ शिक्षक की हैवानियत सामने आने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया. सनौरा माध्यमिक विद्यालय में छोटी बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार से नाराज परिजनों ने स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया. आरोपी शिक्षक ने स्कूल के दूसरे कमरे में छिपकर कर अपनी जान बचाई. हंगामे की खबर मिलने पर बीईओ भी स्कूल में पहुंचे. उन्होंने पुलिस को खबर किया तो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और शिक्षक को हिरासत में ले लिया.


प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं के साथ साथ स्कूल में कार्यरत दूसरे शिक्षकों से भी पूरे मामले की जानकारी लली है. लड़कियों ने बताया कि शिक्षक इश्तियाक लगातार अश्लील हरकत कर रहा था. इस बात को छात्राएं अपने घर में डर और शर्म के मारे नहीं बता रही थी. लेकिन जब मामला हद से ज्यादा बढ गया तो लड़कियों ने अपने घर के लोगों को शिक्षक की करतूतों की जानकारी दी. हंगामे के बाद पुलिस ने शिक्षक को कस्टडी में ले लिया है. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. शिक्षक को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्कूल के प्राचार्य और बीईओ ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को इस पूरे मामले की जानकारी दी गयी है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता