ब्रेकिंग
सेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंपबिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए..पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाशसैटेलाइट टाउनशिप के लिए बिहार में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल ऐसे करें आवेदन; जल्द मिलेगी नई व्यवस्थासेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंपबिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए..पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाशसैटेलाइट टाउनशिप के लिए बिहार में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल ऐसे करें आवेदन; जल्द मिलेगी नई व्यवस्था

धर्मपुरा के थानाध्यक्ष का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

ROHTAS : रोहतास के धर्मपुरा के थानाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह का बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. थाना प्रभारी के आकास्मिक निधन से जिला पुलिस महकमा में शोक की लहर है . वे 55 व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

ROHTAS : रोहतास के धर्मपुरा के थानाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह का बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. थाना प्रभारी के आकास्मिक निधन से जिला पुलिस महकमा में शोक की लहर है . 

 वे 55 वर्ष के थे.धर्मपुरा थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों ने बताया  कल तक वे ठीक  थें. लेकिन देर रात अचानक उनके सीने में दर्द हुई इसके बाद साथ रहने वाले पुलिसकर्मी उन्हें नारायण मेडिकल अस्पताल, जमुहार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


थानाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह भोजपुर जिला के पचगांव के निवासी थे.  घटना के बाद मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक दरोगा ऋषिकेश सिंह अपने पीछे एक पुत्र, पुत्री तथा पत्नी को छोड़ गए हैं. उनकी बहाली सिपाही में हुई थी लेकिन कार्य कुशलता के कारण वे प्रोन्नति पाकर दरोगा बने थे. थानाध्यक्ष के निधन से जिला पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक दरोगा के छोटे भाई भी दरोगा है, जो गया में पदस्थापित हैं.