ब्रेकिंग
Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦पटना में फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन: रेस्टोरेंट और बिरयानी हाउस पर छापेमारी, किचेन में मिली गंदगी; खाद्य सुरक्षा विभाग ने वीडियो किया जारी

दाह संस्कार में शामिल होने गए 2 बच्चों की मौत, पांच बच्चे नदी में डूबे

ROHTAS : बिहार के रोहतास में दाह संस्कार में शामिल होने गए 5 बच्चे नदी में डूब गए. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना के बाद मृतकों के

दाह संस्कार में शामिल होने गए 2 बच्चों की मौत, पांच बच्चे नदी में डूबे
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : बिहार के रोहतास में दाह संस्कार में शामिल होने गए 5 बच्चे नदी में डूब गए. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई. जबकि 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है, घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र की है, जहां दरिहत थाना क्षेत्र में सोन नदी में एक दाह संस्कार में शामिल होने गए पांच लड़के नदी में नहाने के दौरान डूब गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीन लड़कों को पानी से बाहर निकाल लिया गया. जबकि 2 लड़के की मौत हो गई. मृतक 18 वर्षीय विकास कुमार और 12 वर्षीय धनजी कुमार दरिहट का ही निवासी थे.


स्थानीय लोगों ने कृष्णा और राजेश को पानी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं एक अन्य युवक की स्थिति ठीक-ठाक है. बताया जा रहा है कि दरिहट के बसंत प्रसाद के वृद्ध माता के मृत्यु के बाद दाह संस्कार में शामिल होने गांव से लोग सोन नदी में गए थे. बाद में सभी लड़के नदी में नहाने लगे. इसी दौरान 5 लड़के पानी में डूब गए. तीन लोगों को तो ग्रामीणों ने बचा लिया. दोनों मृतको के शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता