ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव बोले- कोर्ट जाएंगेरोजगार की तलाश में हरियाणा गया था परिवार, घर लौटते वक्त हुआ सड़क हादसा; दो मासूम भाई-बहन की मौतबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग

रोहित सिंह ने लालू-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- पोते के जन्मदिन के बहाने हो रहा राजनीतिक ‘लॉन्चिंग समारोह’

युवा चेतना प्रमुख रोहित सिंह ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जल्द जवाब देगी।

बिहार न्यूज
पोते के जन्मदिन के बहाने “राज्याभिषेक”
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लालू यादव के पोते ईराज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति पर सवाल खड़े किए।


रोहित सिंह ने कहा कि झोपड़ियों में रहने वाले लाखों-करोड़ों गरीब बच्चों का जन्मदिन कभी नहीं मन पाता है, लेकिन सामाजिक न्याय का दावा करने वाले लालू यादव को उन बच्चों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव अपने पोते के जन्मदिन के बहाने उसका “राज्याभिषेक” करने की तैयारी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि देश अब परिवारवाद और “नेपो किड्स” की राजनीति के खिलाफ खड़ा हो चुका है। रोहित सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर जनता “12 साल बेमिसाल” का उत्सव मना रही है, वहीं दूसरी ओर लालू यादव अपने परिवारवादी राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पोते का “लॉन्चिंग समारोह” आयोजित कर रहे हैं। रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की जनता सब कुछ देख रही है और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी।


बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहला जन्मदिन आज 27 मई 2026 को मनाया जा रहा है। बर्थडे की भव्य पार्टी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लालू की बेटी रागिनी यादव और दामाद राहुल यादव के आवास पर आयोजित की गयी है। इराज के पहले बर्थडे पर निमंत्रण पत्र को खास तौर पर 'जंगल सफारी' की थीम पर डिजाइन किया गया है। आम तौर पर बच्चों के नाम के साथ पिता का नाम जोड़ा जाता है, लेकिन उनके इनविटेशन कार्ड पर नाम दादा के नाम को जोड़ा गया है, इंभिटेशन कार्ड पर 'इराज लालू यादव' लिखा गया है। इराज के जन्मदिन को खास बनाने की तैयारी की गयी है।