ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ने बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए की जीत पर जनता को धन्यवाद दिया और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

बिहार न्यूज
एनडीए की बड़ी जीत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार ने बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत पर प्रदेश की जनता का धन्यवाद दिया। रोहित कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए की नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि “बिहार पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ था, आज भी है और आगे भी रहेगा।”


रोहित कुमार ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

रोहित कुमार ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार्जशीटेड क्रिमिनल तेजस्वी यादव से ना तो उनकी पार्टी संभल रही है और न ही उनका गठबंधन। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता अब विकास और सुशासन के रास्ते पर आगे बढ़ चुकी है, इसलिए राज्य में कभी भी ‘जंगलराज’ की वापसी नहीं होगी।


राजनीतिक बयान से बढ़ी सियासी गर्मी

रोहित कुमार ने अपने बयान में यह भी कहा कि कानून अपना काम करेगा और तिहाड़ जेल तेजस्वी यादव का इंतजार कर रही है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है।

टैग्स