ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

Road Accident: 10 दिन पहले हुई थी शादी, अब सड़क दुर्घटना में पत्नी और माँ दोनों को खोया

Road Accident: इस दर्दनाक सड़क हादसे में विकास ने अपनी माँ और पत्नी दोनों को खो दिया है, जबकि वह खुद घायल है और उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है. जहाँ सड़क हादसे में सास और बहू दोनों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के नारायणपुर यादव टोली निवासी विकास कुमार की पत्नी सुनीता देवी और माँ उषा देवी के रूप में हुई है. हालांकि बाइक चलाने वाला विकास इस हादसे में बच गया. मृतकों की उम्र क्रमशः 20 वर्ष और 45 वर्ष बताई जाती है.


यह घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया के पास की है. यह घटना अत्यंत दुखद इसलिए भी है क्योंकि विकास और सुनीता की शादी अभी 10 दिन पहले ही हुई थी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. इस घटना का जिम्मेदार ट्रक ड्राइवर घटनास्थल के कुछ ही दूर जाने के बाद गाड़ी छोड़कर भागने लगा मगर स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 की पुलिस ने उसे धार दबोचा.


पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए बेतिया जीएमसी एच भेज दिया है. वहीं इस हादसे में बाल बाल बचे विकास का इलाज चनपटिया के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है. यह घटना तब हुई जब विकास अपनी माँ और पत्नी को बाइक पर बिठाकर अपने घर से चनपटिया की और जा रहा था. इसी दौरान कैथवलिया चौक के पास गैस गोदाम के समीप स्थित डायवर्जन के पास जैसे ही वह पहुंचा, पीछे से आ रहे एक बालू लदे ट्रक ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी.


इसके बाद विकास की माँ और पत्नी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और वहीं उनकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर झुन्नू सिंह को हिरासत में ले लिया है. वह मंझौलिया के चोलाभार का निवासी बताया जाता है. पुलिस इस मामले में अब आगे की कार्रवाई कर रही है.