ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Road Accident: पटना से किशनगंज जा रही बस और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में दो लोगों की मौत; दर्जनों यात्री घायल

Road Accident: पटना से किशनगंज जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे की शिकार हो गई है। पूर्णिया में बस और ट्रक की सीधी टक्कर में दो लोगों की जान चली गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं.

Bihar News
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: पूर्णिया में तेज रफ्तार बस और ट्रक की सीधी टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं। बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिजला और दिघी पुल के बीच एनएच 31 पर गुरुवार सुबह सुबह यह सड़क हादसा हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, एनएच पर बांस से लदा ट्रक और यात्री से भरी बस की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस हादसे में दोनों गाड़ियां के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक सड़क हादसे मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल है। सभी घायल यात्रियों को नज़दीकी बायसी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि पटना से किशनगंज जा रही लाल बादशाह यात्री से भरी बस अपने रफ्तार से जा रही थी। दूसरी तरफ से बांस लदा ट्रक अपने रफ्तार से आ रहा था। अचानक आमने सामने दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। वहीं घटना को लेकर कुछ लोगो का कहना है कि पुल निर्माण कार्य चलने के कारण नेशनल हाइवे कई वर्षो से वनवे बना हुआ है, जिससे आए दिन ऐसी घटना घटती रहती है। 


वहीं कुछ लोगों का कहना है कि घना कोहरा होने के कारण यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद सड़क पर गाड़ियों की लंबी जाम लग गई थी। जिसे बायसी पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर खाली करवाया। इसके बाद यातायात पुनः बहाल हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता