ब्रेकिंग
रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने DEO पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा, विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला खत्म किया...✦‘मैं तलाक नहीं चाहती, पति और बच्ची के साथ रहना है’, DGP से मिलीं खगड़िया SP की पत्नी✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बार घर मिलने के बावजूद दोबारा उठाया लाभ... अब 18 परिवारों से होगी वसूली✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल✦रुमाल में नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला से 50 हजार की ठगी, कागज का बंडल थमाकर शातिर फरार✦Bihar News: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने DEO पर कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा, विभाग ने सिर्फ चेतावनी देकर मामला खत्म किया...✦‘मैं तलाक नहीं चाहती, पति और बच्ची के साथ रहना है’, DGP से मिलीं खगड़िया SP की पत्नी✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक बार घर मिलने के बावजूद दोबारा उठाया लाभ... अब 18 परिवारों से होगी वसूली✦अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी: भनक लगते ही भागा संचालक, ताला तोड़कर जाँच में खुली पोल

बिहार में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-कार की टक्कर में तीन महिलाओं की मौत, दो लोग घायल

Bihar Road Accident: औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और कार की टक्कर में तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

Bihar Road Accident
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के औरंगाबाद जिले में दाउदनगर-गया पथ पर गोह थाना क्षेत्र के दधपी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान ममता कुमारी (उपेंद्र यादव की पत्नी, हिच्छन बिगहा गांव, दाउदनगर), चुलबुल कुमारी (उपेंद्र यादव की पुत्री), खुशी कुमारी (बिनोद कुमार की पुत्री, डड़वां गांव, उपहारा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।


जबकि इस हादसे में बिनोद कुमार के पुत्र समर कुमार और पुत्री मुस्कान कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार सभी लोग अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित मधुश्रमा मलमास मेला से कार द्वारा लौट रहे थे। जैसे ही वाहन दधपी मोड़ के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क पर ब्रेकर लगाए जाएं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता