ब्रेकिंग
बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख

Road Accident: शिवहर में भीषण सड़क हादसा, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: शिवहर के फतेहपुर में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय जयप्रकाश कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: शिवहर से एक बेहद दुखद खबर है। फतेहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक जयप्रकाश कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।


यह घटना सोमवार सुबह शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुल के पास हुई है। ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में 20 वर्षीय जयप्रकाश कुमार, नयागांव लच्छुटोला के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल, शिवहर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जिसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष कोमल रानी ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक की लहर है और परिवार के लोग सदमें में हैं।


रिपोर्टर: समीर कुमार झा, शिवहर