ब्रेकिंग
शराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारशराबबंदी की सच्चाई ! एक्साइज अफसर और माफियाओं के बीच MoU...हर महीने 72 लाख पर बनी सहमति, काम- 18 गाड़ियों को छूना नहीं...ज्योति सिंह के मेंटनेंस केस में पवन सिंह को झटका, कोर्ट में पेश नहीं होने पर लगा 1 हजार रुपये जुर्मानाबख्तियारपुर का नाम ‘नीतीशपुर’ करने की मांग पर गरमाई सियासत, RJD ने उठाए सवाल; कहा- हिंदुस्तान का नाम भी मोदी के नाम पर रख देंबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तार

Road Accident: सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Road Accident: मोतिहारी के इंग्लिश चौक पर स्कूल जा रहे 12 वर्षीय गोलू कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई है। पुलिस ने CCTV जांच शुरू की, परिवार में पसरा मातम, चालक की तलाश जारी।

Road Accident
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: मोतिहारी में पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चौक पर स्कूल जा रहे 12 वर्षीय छात्र गोलू कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फ़ैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना बुधवार सुबह मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चौक के पास हुई है। सीता गांव निवासी दिनेश पटेल का 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार साइकिल से पहाड़पुर दिल्ली पब्लिक स्कूल जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल गोलू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया है कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने दोषी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गोलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर स्कूल के सहपाठियों और शिक्षकों में भी इस दुर्घटना के बाद गहरा शोक है।


रिपोर्टर: सोहराब आलम