ब्रेकिंग
पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बिहार से दिल्ली-झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूलबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, कहा- जीत उसी की होती है जो लगातार लड़ता हैपटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले"हम कभी भी चुनाव आयोग और ईवीएम पर ठिकरा नहीं फोड़ते", प्रशांत किशोर की जीत पर बोले बीजेपी नेता बिहार से दिल्ली-झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूलबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने दी बधाई, कहा- जीत उसी की होती है जो लगातार लड़ता है

सड़क हादसे में JDU नेता की गई जान, पश्चिम बंगाल में हुई दुर्घटना

KISHANGANJ : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में JDU नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो अन्य युवक घायल बताये जा रहे हैं. घटना बिहार-बंगाल सीमा पर पश्चिम बं

सड़क हादसे में JDU नेता की गई जान, पश्चिम बंगाल में हुई दुर्घटना
First Bihar
2 मिनट

KISHANGANJ : ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में JDU नेता समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में दो अन्य युवक घायल बताये जा रहे हैं. घटना बिहार-बंगाल सीमा पर पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र के गोरधप्पा के पास एनएच 27 पर हुई. घायल युवकों को इलाज के लिए बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 


मृतकों में विक्रम कुमार यादव किशनगंज के पिछला के रहने वाले थे. जबकि कैसर आलम (25) व मो. मुअज्जम (27) बंगाल के रहने वाले थे. विक्रम कुमार यादव जदयू पंचायत अध्यक्ष थे. सूचना मिलने पर कानकी ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लाइन होटलों के कर्मियों की सहायता से शव को कार से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेजा. कार सवार सभी लोग किशनगंज से इस्लामपुर की ओर जा रहे थे. कार में पांच युवक सवार थे. 


कार एनएच 27 पर गोरधप्पा के समीप से गुजर रही थी. इस दौरान कार के आगे एक ट्रक चल रहा था। चालक ने ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक से कार की भीषण भिड़ंत हो गई. ट्रक की ठोकर से कार के आगे हिस्से के परखचे उड़ गए और कार सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.घटना के बाद आसपास के लाइन होटल के कर्मी वहां जमा हो गये. इसकी सूचना लोगों ने बंगाल के कानकी ओपी की पुलिस को दी. शव को एम्बुलेंस में पोस्टमार्टम के इस्लामपुर अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं घायल दो युवकों को भी इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल पहुंचाया गया. 

टैग्स