ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दंपत्ति की स्पॉट डेथ

PATNA : पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन तेज रफ्तार के कारण हो रही दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है और पुलिस इसे रोक पाने में असफल हो रही है. ताजा मामला राजध

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दंपत्ति की स्पॉट डेथ
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन तेज रफ्तार के कारण हो रही दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है और पुलिस इसे रोक पाने में असफल हो रही है. 

ताजा मामला राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना इलाके की है, जहां बाईपास स्थित सेंट्रल स्कूल के सामने हुए हादसे में गुरुवार को असमय दो लोगों की जान चली गई. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि  सेंट्रल स्कूल के सामने तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया. 

वहीं हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया.मामले की जानकारी मिलते ही रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दंपत्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है.