ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

मोतिहारी में दर्दनाक सड़क हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल

MOTIHARI : मोतिहारी में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला सुगौली के छपवा रक्सौल मार्ग के बंगरा पेट्रोल पंप के पास की है. जहां तेज रफ्त

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला सुगौली के छपवा रक्सौल मार्ग के बंगरा पेट्रोल पंप के पास की है. जहां तेज रफ्तार टैंकर ने कोचिंग जा रहे छात्र को रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही छात्र की मौत हो गई.

मृतक छात्र की पहचान सुगौली के बंगरा गांव के सुनील तिवाली के 13 साल के पुलकित तिवारी के रुप में हुई है. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे छात्र कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, तभी बंगरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार टैंकर ने छात्र को रौंद दिया.

हादसे के बाद परिजन और आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और सड़क जाम कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्हें भी गुस्साए लोगों का सामना करना पड़ा. गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसमें सुगौली थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं गाड़ी छतिग्रस्त हो गई है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता