ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

ROAD ACCIDENT IN BIHAR: मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, बेगूसराय में भी एक की गई जान

MADHUBANI/ BEGUSARAI: बिहार के मधुबनी और बेगूसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मधुबनी में दो बाईक की भीषण टक्कर में एक की मौत जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि बेगू

ROAD ACCIDENT IN BIHAR: मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, बेगूसराय में भी एक की गई जान
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

MADHUBANI/ BEGUSARAI: बिहार के मधुबनी और बेगूसराय जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मधुबनी में दो बाईक की भीषण टक्कर में एक की मौत जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि बेगूसराय में ऑटो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


सबसे पहले बात मधुबनी की करते हैं जहां राजनगर थाना क्षेत्र के रघुनि देहट पंचायत के अमादा और नजीरपुर गांव के पास स्थित नहर पुल के निकट घटी है. बताया जाता है कि मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के भौआरा महादेव मंदिर के निकट के निवासी सुंदर ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र कन्हैया ठाकुर है जो की स्वर्ण आभूषण निर्माण कार्य से जुड़ा था.वह किसी ग्राहक को भेंट करने अपने अपाचे बाईक से तकरीबन ढाई बजे के आसपास जयनगर जा रहा था।


उसी दौरान सामने से आ रही एक ग्लैमर  बाइक पर तीन लोग सवार थे उस बाइक की कन्हैया ठाकुर के बाइक से टक्कर हो गई टक्कर इतना जबरदस्त था कि कन्हैया ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं कन्हैया ठाकुर के साथ बैठा एक अन्य युवक विकास मंडल जो की कन्हैया ठाकुर का दोस्त और दूसरे बाईक पर बैठा तीन  युवक में से दो  गंभीर रूप से घायल हो गया .


घटना के बाद आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और सभी घायलों को मधुबनी सदर अस्पताल लाया गया जहां से सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने  डीएमसीएच रेफर कर दिया.वहीं मृतक कन्हैया के शव को मधुबनी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है .घटना की सूचना पाकर राजनगर थाना पुलिस मधुबनी सदर अस्पताल पहुंची जहां घायलों के बारे में जानकारी लिया और मृतक के सबको पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया में भेज दिया.


मृतक कन्हैया ठाकुर के परिजनों की माने तो फरवरी महीने में उसकी शादी होने वाली थी इस बाइक दुर्घटना में कन्हैया ठाकुर की मौत के बाद परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है .घटना की जानकारी मिलने पर उसके माता-पिता का रो रो कर हाल बुरा है वहीं सदर अस्पताल में काफी संख्या में मृतक के जानने वाले व घर के आसपास के लोग जुटे हुए थे .पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । 


वही दूसरी घटना बेगूसराय की है जहां तेज रफ्तार टेंपो  की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, वही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर स्थित कॉलेज के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव वार्ड -1 के रहने वाले रामचलित्र दास का 50 वर्षीय बेटा योगेश्वर दास के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान वार्ड 2 का रहने वाला रामाधार दास के 45 वर्षीय पुत्र बलदेव दास के रूप में हुई है।


घायल की पत्नी ने बताया कि छौड़ाही से राजोपुर गांव घर लौट रहा था। घर से कुछ दूर पहले ही राजोपुर स्थित कॉलेज के समीप टेंपो ने बाइक में टक्कर मारकर भाग गया । एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए छौड़ाही पीएचसी ले गया जहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया हालांकि घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मृतक योगेश्वर दास घायल युवक का पड़ोसी है जो रिश्ते में भाई लगता है। 


मृतक मजदूरी का काम करता था वहीं घायल युवक कपड़ा सिलाई का काम करता है।मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगा हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।