ब्रेकिंग
850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसानबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसानबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

Road Accident in Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को उड़ाया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर लोगों की जान जा रही है. पश्चिमी चंपारण के बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. महिला इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी.

Road Accident in Bihar
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar: बेतिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना लौरिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर राजकेश्वर राव नंदनगढ़ महाविद्यालय के पास की है।


मृतका की पहचान मझौलिया थाने के पुरषतिपुर गांव के मदन साह की 20 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। चांदनी अपने मायका कटैया वार्ड एक से अपनी बड़ी बहन इंदु देवी और बहनोई भोला साह के साथ इलाज कराने बेतिया जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। 


घटना की सूचना मिलते ही लौरिया पुलिस मौके पर पहुंती और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। मृतिका का पति मदन कन्याकुमारी में मजदूरी करता है और अभी बाहर है। चांदनी की शादी दो साल पहले हुई थी और महिला डॉक्टर से इलाज कराने बेतिया जा रही थी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार