ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

Road Accident: कार और ऑटो की सीधी टक्कर में महिला की मौत, पांच लोग बुरी तरह से घायल

Road Accident: बिहार के बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

Road Accident in Bihar
कार और ऑटो की भिड़ंत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना जिले के लौरिया बेतिया एनएच मुख्य पथ स्थित एनएच 727 मुन्ना मोटानी मंदीर के समीप सोमवार की है। 


मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मरिया गांव निवासी सत्या मियां की 35 वर्षीय पत्नी रंभा खातून के रूप में की गई है। घायलों में जोगापट्टी थाना क्षेत्र के विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र विक्रम प्रसाद, मनीर खां के पुत्र मुन्ना खा, अमेठिया गांव निवासी रामजी शर्मा की पत्नी संध्या देवी, शंभू शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी शामिल है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 


जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार लोग शनिचरी से लौरिया के तरफ जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए लौरिया पीएचसी ले गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया