ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे 2 बाढ़ पीड़ितों की दर्दनाक मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे दो बाढ़ पीड़ितों की गुरुवार कीअहले सुबह दर्दनाक मौत हो गई. घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के हैरपुर एनएच-31 के समीप की है.

ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे 2 बाढ़ पीड़ितों की दर्दनाक मौत
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे सो रहे दो बाढ़ पीड़ितों की गुरुवार कीअहले सुबह दर्दनाक मौत हो गई. घटना रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के हैरपुर एनएच-31 के समीप की है.

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के नमकु गांव निवासी मंदीप यादव के पुत्र अविनाश कुमार और अर्जुन यादव के पुत्र सवन कुमार उर्फ फोको यादव के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ के कारण बहुत से बाढ़ पीड़ित पिछले कुछ महीनें से मवेशियों के साथ हैरपुर में डेरा डाले हुए थे. बाढ़ पीड़ित यहीं पर मवेशियों को चारा उपलब्ध कराकर किसी तरह रह रहे थे. सभी बाढ़ पीड़ित रात में सड़क के किनारे ही सोते थे. गुरुवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने दोनों  को कुचल दिया और हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया.इससे घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता