ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर

Road Accident in Bihar: दर्दनाक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे दोनों लड़के

Road Accident in Bihar: बिहार के औरंगाबाद में इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों का मौत हो गई। दोनों बाइक से परीक्षा देने जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद डाला।

Road Accident in Bihar
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना औरंगाबाद से सामने आई है, जहां इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद दोनों छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास की है।


मृतक छात्रों की पहचान फेसर निवासी सुनील यादव के 17 साल के बेटे राहुल कुमार औप पिपरा ढिबर गांव निवासी अखिलेश सिंह के 18 वर्षीय बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने महथू में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर इंटर की परीक्षा दे रहे थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने एग्जाम सेंटर जा रहे थे, तभी आज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों की मौत की खबर सुनकर उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद दोनों परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।