ब्रेकिंग
Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा

तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र में एनएच-81 पर सड़क हादसे में गंगाजल लेने जा रहे 20 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। चारपहिया वाहन की टक्कर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार में सोमवारी व्रत को लेकर गंगाजल लेने और गंगा स्नान करने निकले दो युवकों की यात्रा दर्दनाक सड़क हादसे में बदल गई। पोठिया थाना क्षेत्र के एनएच-81 पर डूमर के पास सोमवार को एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। 



हादसे में पूर्णिया जिले के गढ़वी गढ़-बनैली निवासी नीतीश कुमार (20) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार प्रिंस कुमार (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, नीतीश कुमार अपने गांव के ही प्रिंस कुमार के साथ सोमवारी व्रत को लेकर गंगाजल लेने और गंगा स्नान करने काढ़ागोला जा रहा था। 



इसी दौरान डूमर के पास उनकी बाइक को एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।



पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान ही एक घायल नीतीश कुमार की मौत हो गई। वहीं, प्रिंस कुमार का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल के परिजन से प्राप्त फर्द बयान पोठिया थाना भेजा जाएगा। इसी बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



हादसे के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दुर्घटना में शामिल चारपहिया वाहन और उसके चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सोमवारी व्रत को लेकर आस्था के साथ गंगाजल लेने निकले नीतीश कुमार की सड़क हादसे में मौत से परिवार में मातम पसर गया है। जिस घर में सावन की पूजा की तैयारी होनी थी, वहां अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता