ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦Bihar News: बिहार में 21 नवंबर से बदल जाएगा सफर का रास्ता! नीतीश सेतु से मिथिला-तिरहुत के लोग बिना जाम सीधे पहुंचेंगे पटना, 30 KM घटेगी दूरी✦Bihar News: बिहार में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, CM सम्राट चौधरी और नितिन नवीन ने भी की पूजा✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान

Road Accident : कोहरा बना काल ! सड़क हादसे में दो डॉक्टर की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

बिहार के बाढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार की सुबह यह हादसा हुआ।

Road Accident
Road Accident
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर हर दिन लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते मामले को देखते हुए परिवहन विभाग भी लोगों से अपील कर रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बाढ़ से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, बाढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई है। सोमवार की सुबह यह हादसा हुआ। इस भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डॉक्टर्स को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई है। 


वहीं,मृतक डॉक्टर नियाज अहमद मोतिहारी और डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव छपरा के रहने वाले थे। दोनों डॉक्टर पटना से नवादा स्थित अपने निजी नर्सिंग होम, हिम्स हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई जिसमें यह भीषण हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।