ब्रेकिंग
शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा✦शराबबंदी के 10 साल बाद भी बिहार में तस्करी का खेल जारी, नाव और बोलेरो से शराब की बड़ी खेप बरामद✦पटना शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव: आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश, 23 अक्टूबर को मतदान✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा

बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की जोरदार टक्कर, 6 लोग घायल; NH पर मची अफरा-तफरी

Bihar Road Accident: गोपालगंज के तुरकहां मोड़ के पास हाईवे पर दो बाइकों की भीषण टक्कर में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: गोपालगंज में तेज रफ्तार का खौफनाक नज़ारा सामने आया है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहां मोड़ के पास हाईवे पर हुई, जहां दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाइक पर दो महिलाओं समेत तीन लोग सवार थे। तभी सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की।


इस हादसे में तीन महिलाएं और एक मासूम बच्चे समेत कुल छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की मांग की है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता