ब्रेकिंग
UCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपीलUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मुंह में रसगुल्ला लेकर दौड़ रहे बच्चे के गले में फंसी मिठाई, हुई दर्दनाक मौतपटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन: 70वीं BPSC और दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग; बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े अभ्यर्थीबायोमेट्रिक हाजिरी नहीं तो वेतन नहीं, बिहार के 235 कॉलेजों के लिए फरमान जारी, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्टबिहार के 14 जिलों में Orange Alert, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी; आपदा प्रबंधन विभाग ने की यह अपील

Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर मौत का तांडव, 3 की मौत, कई घायल

Road Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कइयों की मौत.

Road Accident
घटनास्थल पर भीड़
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी हाईवे पर रविवार की सुबह सवेरे महिंदवारा के पास एक दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना में कार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, और ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था। दुर्घटना कितनी भयानक थी इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि जिसने भी मौके पर गाड़ी की स्थिति देखी वह स्तब्ध रह गया।


घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे। बता दें कि तेज रफ़्तार के कारण आए दिन प्रदेश में दुर्घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा, पिछले कुछ दिनों में इनमें काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सड़क पर सतर्क न रहने और रफ़्तार के नशे में चूर होने की सजा अक्सर रूह कंपा देने वाली होती है।


सौरभ की रिपोर्ट