ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

पटना में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 9,600 सफाईकर्मियों को लेकर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला

पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 84 एजेंडों को मंजूरी मिली। छठ तक दूसरी पाली में सफाई वाहन चलेंगे और हर वार्ड में 10 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात होंगे। कचरा प्रबंधन पर सालाना 25 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है। ट्रांसजेंडर समुदाय के...

बिहार न्यूज
पटना नगर निगम की बैठक में 84 प्रस्ताव मंजूर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 26वीं बैठक शनिवार को संपन्न हुई। महापौर सीता साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी एवं नगर आयुक्त यशपाल मीणा की उपस्थिति में शहर के विकास, स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं निगम के राजस्व संवर्धन से जुड़े कुल 84 एजेंडों को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने, म्यूनिसिपल बॉन्ड से प्राप्त राशि के माध्यम से शहरी आधारभूत संरचना विकसित करने तथा त्योहारों के दौरान नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


कचरा प्रबंधन के लिए दो एजेंसियों का होगा चयन, व्यवस्था में आएगी व्यापक सुधार

पटना नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, प्रोसेसिंग प्लांट तक परिवहन, सड़कों एवं गलियों की सफाई, गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (GVP) की सफाई तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त सफाई संबंधी शिकायतों के निष्पादन के लिए एजेंसी चयन की रूपरेखा को समिति ने स्वीकृति प्रदान की।


नई व्यवस्था के तहत दो एजेंसियों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक एजेंसी को तीन-तीन अंचलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि वर्तमान में सफाई कार्यों में तैनात लगभग 9,600 मानवबल को चयनित एजेंसियों के पे-रोल पर रखना अनिवार्य होगा। वहीं, निगम के स्थायी सफाईकर्मियों को अन्य जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।


इस व्यवस्था से कचरा प्रबंधन की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के साथ सफाईकर्मियों को श्रम कानूनों के अनुरूप वेतन एवं सेवा संबंधी लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, निगम को कचरा प्रबंधन पर प्रतिवर्ष 25 करोड़ रुपये से अधिक की बचत होने का अनुमान है।


छठ तक दूसरी पाली में भी चलेंगे सफाई वाहन, अतिरिक्त हाइवा की होगी व्यवस्था

आगामी त्योहारों के दौरान कचरे की बढ़ती मात्रा एवं सफाई व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव को देखते हुए समिति ने छठ महापर्व तक दूसरी पाली में भी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एवं बड़े वाहनों के परिचालन की स्वीकृति प्रदान की। आवश्यकता के अनुसार किराये पर हाइवा वाहनों की व्यवस्था करने के लिए संबंधित कार्यपालक पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है।


विशेष सफाई व्यवस्था के लिए प्रत्येक वार्ड में 10 अतिरिक्त सफाईकर्मी

त्योहारों के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए प्रत्येक वार्ड में 10-10 अतिरिक्त मानवबल की तैनाती को स्वीकृति दी गई। इसके लिए चयनित मानवबल एजेंसी के माध्यम से निर्धारित दर पर सफाईकर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। एजेंसी द्वारा आवश्यक मानवबल उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था से भी कर्मियों की तैनाती की जा सकेगी। सभी कर्मियों का भुगतान बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा, जिससे तैनाती एवं भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।


पंच शिव मंदिर के समीप तालाब का होगा जीर्णोद्धार

शहर के जलाशयों के संरक्षण एवं नागरिकों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल विकसित करने की दिशा में वार्ड 34 स्थित पंच शिव मंदिर के समीप तालाब के जीर्णोद्धार की स्वीकृति प्रदान की गई। परियोजना के तहत तालाब का पुनर्विकास करने के साथ परिसर का सौंदर्यीकरण, बैठने के लिए बेंच, फव्वारा एवं वॉक-वे जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय नागरिकों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा।


वार्ड 30 के बिग्रहपुर में बनेगा सामुदायिक भवन

स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड 30 के बिग्रहपुर में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई।


ट्रांसजेंडर समुदाय के जीविकोपार्जन एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए 68 लाख रुपये के अंशदान को मंजूरी

ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में पटना नगर निगम द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। निगम ने मोना सिनेमा के पीछे ट्रांसजेंडर समुदाय के संगठन 'दोस्ताना सफर' को मेन्सुरल कप निर्माण इकाई के लिए पूर्व में 600 वर्गफीट भूमि उपलब्ध कराई थी।


बैठक में जीविकोपार्जन एवं प्रशिक्षण केंद्र के साथ शौचालय एवं स्नानागार निर्माण के लिए कुल 2,000 वर्गफीट भूमि उपलब्ध कराने तथा परियोजना के लिए 68 लाख रुपये के आंशिक अंशदान को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे समुदाय के सदस्यों को कौशल प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।


मंगल तालाब लाइब्रेरी परिसर में बनेगा शौचालय

अजीमाबाद अंचल के वार्ड 64 स्थित मंगल तालाब लाइब्रेरी परिसर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए शौचालय एवं सेप्टिक टैंक निर्माण की स्वीकृति दी गई। इस परियोजना पर लगभग 12.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।


इसके अतिरिक्त समिति ने शिवपुरी, राजीव नगर एवं जेपी गंगा पथ पर स्थित पिंक टॉयलेट में सबमर्सिबल पंप लगाने तथा विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति, सड़क एवं नाला निर्माण से संबंधित परियोजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की।पटना में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 9,600 सफाईकर्मियों को लेकर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसलापटना में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 9,600 सफाईकर्मियों को लेकर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसलापटना में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 9,600 सफाईकर्मियों को लेकर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला

पटना में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 9,600 सफाईकर्मियों को लेकर नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला