ब्रेकिंग
दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार में BJP का बड़ा दांव, दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित MLC को पार्टी में कराया शामिल✦बेगूसराय में सड़क के गड्ढों को दिया नेताओं का नाम, कहीं 'गिरिराज सिंह कुंड' तो कहीं 'कुमार शैलेन्द्र और कुंदन कुंड', ग्रामीणों का अनोखा विरोध

ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार यूपी में JDU की संगठनात्मक बैठक में शामिल होने रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के घटक दल के रूप में उतरने और संगठन का विस्तार करने का प्रयास करेगी।

बिहार न्यूज
यूपी चुनाव 2027 को लेकर JDU की तैयारी तेज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शनिवार की शाम पटना जंक्शन पहुंचे। जहां ट्रेन से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए। यूपी में जेडीयू की मीटिंग में शामिल होंगे। जिसमें संगठन का कैसे विस्तार हो इस पर चर्चा होगी।


पटना जंक्शन से यूपी की ट्रेन पकड़ने से पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने फर्स्ट बिहार से बातचीत की और अपने यूपी दौरे की जानकारी दी। निशांत कुमार ने कहा कि बहुत पहले से हमारे जेडीयू के कार्यकर्ताओं की यह इच्छा थी कि एक मीटिंग यूपी में रखी जाए। जेडीयू की बैठक इस बार यूपी में रखा गया है। उसी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश जा रहा हूं। 


निशांत कुमार ने आगे कहा कि ऐसे तो पार्टी मुलत: बिहार की है, लेकिन दूसरे राज्यों में भी हमारा संगठन रहा है और कई हमारे मंत्री विधायक भी रहे हैं, इसलिए मैं मीटिंग करने जा रहा हूं.. वहां पर संगठन का विकास हो और विस्तार हो। 


निशांत ने कहा कि 2027 में यूपी में इलेक्शन होने वाला है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी हम उतरने की कोशिश करेंगे। एनडीए का घटक के रूप में हम वहां लड़ने का प्रयास करेंगे और गठबंधन को मजबूत करेंगे।