ब्रेकिंग
जमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रिया

पटना में RJD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: संजय यादव और सुनील सिंह का फूंका पुतला, चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार ठहराया

पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय यादव और सुनील सिंह के खिलाफ चुनावी हार के लिए विरोध प्रदर्शन किया और दोनों का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि गलत सलाह के कारण पार्टी को करारी हार मिली।

बिहार
राजद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद RJD कार्यकर्ताओं का गुस्सा आज पटना स्थित पार्टी दफ्तर के पास फूट पड़ा। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हार की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद संजय यादव और नेता सुनील सिंह पर डालते हुए पटना स्थित राजद कार्यालय के बाहर दोनों का पुतला फूंका। राजद कार्यकर्ताओं का यह आरोप था कि दोनों नेताओं की गलत सलाह और रणनीति के चलते राष्ट्रीय जनता दल की शर्मनाक हार हुई है।


आक्रोशित आरजेडी कार्यकर्ताओं का कहना था कि संजय यादव और सुनील सिंह ने तेजस्वी यादव को गुमराह करने का काम किया है। तेजस्वी और लालू यादव को कार्यकर्ताओं से दूर रखा। कार्यकर्ताओं की एक भी बात नहीं सुनी गयी। संजय यादव और सुनील सिंह के चक्कर में आरजेडी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ गया। 


बता दें कि इससे पूर्व भी बीते सोमवार को राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाया था। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर आरजेडी समर्थकों ने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। वही संजय यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। ये लोग सोनपुर से आए हुए थे, जब इस बात की जानकारी लालू यादव को मिली तो वे कुछ लोगों को बुलाकर बातचीत की। 


लालू के लाख समझाने के बावजूद राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वो लगातार संजय यादव के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। आज फिर राजद कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिला। राजद कार्यालय के पास कार्यकर्ताओं ने राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह और संजय यादव का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की।