ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

सड़क पर उल्टा चल रहे थे RJD विधायक, पुलिसवाले ने 2.5 हजार रुपये वसूला जुर्माना

SASARAM : जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के विधायक से पुलिसवालों ने जुरामा वसूला है. सड़क पर रॉन्ग साइड में गा

सड़क पर उल्टा चल रहे थे RJD विधायक, पुलिसवाले ने 2.5 हजार रुपये वसूला जुर्माना
First Bihar
2 मिनट

SASARAM :  जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल राष्ट्रीय जनता दल के विधायक से पुलिसवालों ने जुरामा वसूला है. सड़क पर रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने पर पुलिस ने एमएलए की गाड़ी का चालान काटा है. बताया जा रहा है कि माननीय की गाड़ी ने जब ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो उनसे ढाई हजार रुपये वसूले गए. 


मामला सासाराम का है. जहां राजद विधायक राजेश गुप्ता के कार से ढाई हजार की जुर्माना की राशि की वसूली गई. बता दें कि सासाराम नगर में जाम की समस्या को देखते हुए शेरशाह के मकबरा की ओर जाने वाली रोजा रोड को वन-वे कर दिया गया है. लेकिन शुक्रवार को राजद विधायक की कार वन वे सड़क पर उल्टी लेन से प्रवेश कर गई, जिसके बाद सड़क पर मौजूद एएसडीएम रिजवान फिरदौस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया और उनसे जुर्माना वसूला. 


ड्राइवर ने बताया कि यह गाड़ी विधायक की है. लेकिन फिर भी जिला प्रशासन की टीम ने गाड़ी को पकड़ लिया और उस पर 2500 सौ रुपये जुर्माना ठोक दिया. बाद में विधायक जी के ड्राइवर को जुर्माने की राशि अदा करनी पड़ी. तब जाकर गाड़ी छोड़ा गया. जिस तरह राजद विधायक की कार को उलटी दिशा में गलत लाइन में प्रवेश कर जाने पर जुर्माना वसूले गए. यह चर्चा का विषय बना हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता