ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

Bihar Politics :RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, काफी खोजबीन के बाद STF ने दबोचा ; जानिए क्या है आरोप

GAYA : बिहार के गया में एसटीएफ ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। अजय यादव उर्फ रंजीत यादव गया की अतरी

Bihar Politics :RJD विधायक का भाई गिरफ्तार, काफी खोजबीन के बाद STF ने दबोचा ; जानिए क्या है आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार के गया में एसटीएफ ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां आरजेडी के विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव के भाई विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। अजय यादव उर्फ रंजीत यादव गया की अतरी विधानसभा सीट से आरजेडी के विधायक हैं और अब इनके भाई को एसटीएफ ने अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, विधायक के भाई विवेक यादव पर हत्या का मामला दर्ज है। इनके ऊपर जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष सुमिरक यादव की 26 फरवरी 2013 को नीमचक बथानी बाजार में हत्या का आरोप दर्ज है। इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया था कि कुंती देवी के इशारे पर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से मारकर सुमिरक यादव की हत्या की गई है। उस वक्त अतरी से कुंती देवी विधायक थीं। 


वहीं, इस हत्याकांड में कुंती देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा की अवधि के दौरान ही उनका निधन हो गया था। गया सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काटने के दौरान तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा था. वहां इलाज के क्रम में 23 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था।  कुंती देवी के निधन के बाद उनके बेटे अजय यादव उर्फ रंजीत यादव आरजेडी से वर्तमान में विधायक हैं। 


गौरतलब हो कि सुमिरक हत्याकांड के बाद से विधायक अजय यादव का भाई विवेक यादव फरार चल रहा था। गया एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे खिजरसराय थाने लाया गया। इस मामले में नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि विवेक यादव को गिरफ्तार किया गया है। इस पर इनाम की घोषणा की गई थी या नहीं यह देखा जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें