ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

RJD नेता रितु जायसवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां सिंह वाहिनी की मुखिया और आरजेडी नेत्री रितु जयसवाल की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है, जिसमें वह सव

RJD नेता रितु जायसवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  इस वक्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है, जहां सिंह वाहिनी की मुखिया और आरजेडी नेत्री रितु जयसवाल की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है, जिसमें वह सवार थीं. हालांकि इस घटना में उनकी जान बाल-बाल बची. लेकिन उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है. गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.


सड़क हादसे की सूचना रितु जायसवाल ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है. उन्होंने लिखा है कि "सोमवार को पटना से अपने क्षेत्र परिहार लौटने के क्रम में मुजफ्फरपुर में हमारी गाड़ी मामूली रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ईश्वर की कृपा से हम सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं. आज सीतामढ़ी में कई कार्यक्रम में जाना था परन्तु इस वजह से नहीं पहुँच पाने में अपनी असमर्थता के लिए हाथ जोड़ कर माफ़ी माँगती हूँ."


RJD नेता रितु जायसवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान


उन्होंने आगे बताया कि "ऐसी विपरीत परिस्थिति में मुजफ्फरपुर राजद परिवार के हमारे कई भाई कुछ मिनटों में ही घटनास्थल पर पहुँच जाते हैं. हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ हमारे भाई नीरज जी, लव जी, शिशिर जी, हीरा जी, छोटू जी, अखिलेश जी, अमरेंद्र जी और बाकी सभी के प्रति. आप सभी राजद परिवार के जमीन से जुड़े सदस्यों की कर्मठता से ही संगठन को मज़बूती मिलती है। सर्विस सेंटर से धीरज जी को भी अंतर्मन से धन्यवाद." 


RJD नेता रितु जायसवाल की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता