ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

आरजेडी का टिकट लेने रात के अंधेरे में पहुंचे रीतलाल यादव, गुपचुप तरीके से राबड़ी आवास से बाहर निकले

PATNA : रीतलाल यादव पटना के दानापुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी की ओर से भी रीतलाल यादव को टिकट देने की

आरजेडी का टिकट लेने रात के अंधेरे में पहुंचे रीतलाल यादव, गुपचुप तरीके से राबड़ी आवास से बाहर निकले
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  रीतलाल यादव पटना के दानापुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी में हैं. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी की ओर से भी रीतलाल यादव को टिकट देने की बात चल रही है. अंधेरे में आकर रीतलाल यादव ने राबड़ी आवास में तेजस्वी से बातचीत की है. सोमवार देर रात को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने के बाद गुपचुप तरीके से रीतलाल यादव राबड़ी आवास से बाहर निकल गए.


विधानसभा चुनाव को लेकर आरजेडी पूरी तैयारियों में जुटी हुई है. देर रात तक तेजस्वी ने अपने नेताओं से कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर बातचीत की. इस मीटिंग से निकलने के बाद लालू के हनुमान कहे जाने वाले राजद विधायक भोला यादव ने भी कहा कि "संभावना है कि इरीतलाल यादव को पार्टी टिकट दे." भोला यादव के निकलते ही कुछ ही देर बाद रीतलाल यादव की गाड़ी राबड़ी आवास पहुंची और कुछ ही क्षणों के बाद रीतलाल यादव तेजस्वी से मिलकत कर अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए.


राबड़ी आवास से बाहर निकलते ही मीडियाकर्मियों ने रीतलाल यादव से बात करने की कोशिश की. हालांकि इस दौरान रीतलाल यादव ने मीडिया से दूरी बना ली और कैमरे के सामने बिना कुछ बोले गाड़ी में बैठकर निकल गए. हालांकि आरजेडी सूत्रों का कहना है कि पार्टी इसबार रीतलाल यादव की पत्नी को भी टिकट दे सकती है. सोमवार शाम तक इसकी चर्चा थी कि रीतलाल की पत्नी को आरजेडी सिंबल दे सकती है.


सियासी गलियारे में चर्चा है कि बाहुबली एमएलसी रीतलाल यादव के ऊपर दानापुर में राजद दाव लगा रही है. राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से इस लाल यादव को टिकट देने की पूरी तैयारी कर ली गई है हालांकि राजद की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी इसका एलान नहीं हुआ है. आपको बता दें कि रीतलाल यादव ने जेल से बाहर निकलते ही अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी थी और उन्होंने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. 

टैग्स