ब्रेकिंग
बिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलानबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत‘छात्रों की हर बात सुनी जाएगी’… आंदोलन पर बोले CM हेमंत सोरेन, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासनFacebook - Instagram पर अश्लील और चाइल्ड अब्यूज कंटेंट! NHRC ने Meta और 8 राज्यों के DGP को भेजा नोटिससलमान खान बने मसीहा, बाढ़ पीड़ित बेघर परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ; 500 नए घर बनवाने का किया ऐलान

बिहार चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने बागी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने 10 नेताओं को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। निकाले गए नेताओं में मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

बिहार
आरजेडी का बड़ा एक्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बागी नेताओं पर भी एक्शन शुरू हो गया है। बीजेपी और जेडीयू के बाद अब लालू प्रसाद यादव की राजद में भी बड़ा एक्शन देखने को मिला है। 27 अक्टूबर को 27 बागी नेताओं को पार्टी से आरजेडी ने बाहर निकाला था और आज 29 अक्टूबर को 10 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता राजद ने दिखाया है। अभी तक कुल 37 नेताओं को आरजेडी ने निष्कासित कर दिया। 

बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय जनता दल ने बागी नेताओं के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। RJD ने 10 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया है। चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए 6 साल के लिए इन सभी को निष्कासित किया गया है। राजद से निकाले गए नेताओं में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले आरजेडी ने 27 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला था। इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार में शामिल होने का आरोप था। आरजेडी ने यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया है। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। देखिये पूरी लिस्ट...


1    श्री फतेह बहादुर सिंह, विधायक डेहरी

2    श्री सतीश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजद, बिहार    नालंदा

3    मो0 सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां    बिहार शरीफ

4    मो0 गुलाम जिलानी वारसी, पूर्व विधायक    कांटी

5    मो0 रियाजुल हक राजू, पूर्व विधायक    गोपालगंज

6    श्री अमोद कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव, राजद, बिहार    पूर्णियां

7    श्री विरेन्द्र कुमार शर्मा, क्रियाशील सदस्य    सिंहेश्वर

8    ई0 प्रणव प्रकाश, क्रियाशील सदस्य    मधेपुरा

9    श्रीमती जिप्सा आनंद, प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्य    भोजपुर

10    श्री राजीव रंजन उर्फ पिंकू, राजद नेता, क्रियाशील सदस्य    भोजपुर



बिहार चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

27 अक्टूबर 2025 को 27 बागी नेताओं को आरजेडी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। नीचे जो लिस्ट दी गयी है वो उसी बागी नेताओं की है। 

बिहार चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

बिहार चुनाव से पहले RJD की बड़ी कार्रवाई, 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला