ब्रेकिंग
गंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनगंगा किनारे बन रहा पटना का वेस्ट टू वंडर पार्क, 38 कलाकृतियां होंगी खास आकर्षण; जानिए कब तक होगा तैयारBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइन

रिहायशी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, फॉरेस्ट रंजेर्स ने किया रेस्क्यू

BAGHA : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो से सटे रिहायशी क्षेत्रों में वन्यजीवों का विचरण और भ्रमण का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन कभी सांप, तेंदुआ, अजगर ,मगरमच्छ

रिहायशी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, फॉरेस्ट रंजेर्स ने किया रेस्क्यू
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो से सटे रिहायशी क्षेत्रों में वन्यजीवों का विचरण और भ्रमण का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन कभी सांप, तेंदुआ, अजगर ,मगरमच्छ ,घड़ियाल, भालू आदि जानवर रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को दहशत में डाल दे रहे हैं.  


इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा कैलाशपुर गांव निवासी राजू कुशवाहा के घर में वन क्षेत्र से भटक कर एक सात फिट लंबा मगरमच्छ जा घुसा. मगरमच्छ को देखते ही घरवाले दहशत से भर गए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.  वाल्मीकि नगर रेंजर महेश प्रसाद ने तत्काल त्वरित कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों की टीम को घटनास्थल की तरफ रवाना कर दिया, जहां घंटों की मशक्कत के बाद वन कर्मियों ने मगरमच्छ को सुरक्षित और सफल रेस्क्यू कर लिया.  


मगरमच्छ को गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया. रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन क्षेत्र से रिहायशी क्षेत्र सटे हुए हैं. इस कारण कभी कभी वन्यजीव रास्ता भटक कर रिहायशी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं. ग्रामीण सतर्क और सजग रहें किसी भी वन्यजीव को देखते ही इसकी सूचना वन क्षेत्र कार्यालय को दें.