ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ललित यादव पर बोला तीखा हमला, कहा–“जंगलराज का प्रतीक हैं यह नेता”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीए प्रत्याशी ईश्वर मंडल के समर्थन में जनता से वोट मांगा। उन्होंने पूर्व मंत्री और महागठबंधन प्रत्याशी ललित यादव को “खूंखार अपराधी” बताते हुए कहा कि अब लालटेन युग के नेताओं को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

बिहार
बिहार के पूर्व मंत्री पर निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के सोनकी पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित चुनावी सभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने जनता से एनडीए उम्मीदवार ईश्वर मंडल को भारी मतदान करने की अपील की। इस मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही। मौसम खराब रहने के बावजूद लोग ने सहभागिता दिखाई। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी देखे गए। 


वहीं दिल्ली की मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह “जानकी की धरती” पर आशीर्वाद लेने आई हूँ। महिलाओं व माताओं से भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने अपने संबोधन में मौजूदा स्थानीय नेतृत्व और लालटेन-युग के विधायक पर तीखा हमला किया और कहा कि वे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से कष्ट देकर बैठे हैं।


 रेखा गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि स्थानीय विधायक ललित यादव पर कड़ी टिप्पणी की और उन्हें “खूंखार अपराधी” व “जंगलराज” का प्रतीक करार दिया और कहा कि इस बार ललित यादव को उखाड़ फेंकना है। सभा में स्थानीय मुद्दों के अलावा महिलाओं, शिक्षा और रोज़गार पर ज़ोर दिया गया। 


टैग्स