ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

रक्सौल से हावड़ा जाने के दौरान मुजफ्फरपुर में मिथिला एक्सप्रेस के पहिये से निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नारायणपुर गुमटी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ब्रेक लगते ही मिथिला एक्सप्रेस के पिछले बोगी के पहिये से चिंगारी निकलने के बाद धुंआ फैलने लगा। धुंए को

रक्सौल से हावड़ा जाने के दौरान मुजफ्फरपुर में मिथिला एक्सप्रेस के पहिये से निकलने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के नारायणपुर गुमटी के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ब्रेक लगते ही मिथिला एक्सप्रेस के पिछले बोगी के पहिये से चिंगारी निकलने के बाद धुंआ फैलने लगा। धुंए को देख यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। ट्रेन को तुरंत नारायणपुर गुमटी के पास रोका गया। इस दौरान ट्रेन बाल- बाल जलने से बचीं। ट्रेन के पहिये से निकल रहे धुएं को देख यात्री हैरान रह गये।


 रेल प्रशासन ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पहिये से धुआं निकलने की घटना के बाद रेल प्रशासन एलर्ट हो गया। रेलवे कर्मियों ने पहिये से निकल रहे धुएं को बुझाया और पहिये में आ रही समस्या को दूर किया। जिसके बाद ट्रेन को हावड़ा के लिए प्रस्थान किया गया। 


बता दें यह ट्रेन रक्सौल से हावड़ा के लिए चलती है। मुजफ्फरपुर पहुंचते ही इसके एक बोगी के पहिये से चिंगारी निकलने लगी जिसके बाद चारों ओर धूंआ फैल गया। नारायणपुर गुमटी के पहले ट्रेन के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया था जिसके बाद ट्रेन के पिछले पहिये से चिंगारी निकलने के बाद तेजी से धुआं निकलने लगा। जिससे यात्री काफी डर गये। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।