ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

लंबे समय से भागने की साजिश रच रहा था पंचवटी का लुटेरा और पापिया का हत्यारा, 2 गर्लफ्रेंड और मुंहबोली बहन जानती है कुख्यात रवि का सब राज

PATNA : बेउर जेल में बंद प्रोफेसर पापिया का हत्यारा और पटना के पंचवटी रत्नालय का डकैत रवि लंबे समय से भागने की प्लानिंग कर रहा था. पहले से सेल में बंद रवि 10 दिन पहले बिमार होकर जे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बेउर जेल में बंद प्रोफेसर पापिया का हत्यारा और पटना के पंचवटी रत्नालय का डकैत रवि लंबे समय से भागने की प्लानिंग कर रहा था. पहले से सेल में बंद रवि 10 दिन पहले बिमार होकर जेल के हॉस्पिटल में भर्ती हो गया था. 

जहां आशीष और उसकी रोज मुलाकात होने लगी और यही भागने की पूरी पटकथा लिखी गई. जेल में बंद उनके गुर्गे ने ही बाहर से अपराधियों को इकट्ठा करने की योजना बनाई और फिर सारा मामला सेट हो गया. जेल में बंद आशीष और रवि के गुर्गें ने प्लान फाइनल कर लिया. उसके बाद पेशी के लिए ले जाने वाले सिपाही को झांसे में लिया गया.

खबर के मुताबिक उन्होंने सिपाही को पैसे का लालच देकर सेट कर लिया था. गुरुवार को घायल सिपाही से पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की और दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया. 

खबर के मुताबिक रवि की दो गर्लफ्रेंड है. एस वैशाली में रहती है तो दूसरी आलमगंज थाना इलाके में रहती है. आलमगंज में ही रवि की एक मुंहबोली बहन भी रहती है. ये तीनों ही हैं जो रवि का राज खोल सकती हैं. इनके साथ रवि पहले भी रह चुका हैं. बता दें कि पंचवटी रत्नालय का लुटेरा रवि का क्लू पहले भी उसकी गर्लफ्रेंड से ही पुलिस को मिला है. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें