ब्रेकिंग
ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे का सख्त प्लान, 140 गांवों की हुई मैपिंग; ‘रेल मित्र’ को कमान‘स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करेंगे कि सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे’, गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयानशिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से अधिक हेडमास्टर का वेतन कटा, 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से मांगा जवाब'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदादीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-बिहार सरकार और ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाबट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए रेलवे का सख्त प्लान, 140 गांवों की हुई मैपिंग; ‘रेल मित्र’ को कमान‘स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करेंगे कि सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएंगे’, गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयानशिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50 से अधिक हेडमास्टर का वेतन कटा, 261 विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों से मांगा जवाब'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदादीपक प्रकाश को दोबारा मंत्री बनाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-बिहार सरकार और ECI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

जेल से बाहर आते ही फूटा रौशन आनंद का गुस्सा! खान सर पर लगाया भाई की हत्या कराने का सनसनीखेज आरोप, कहा - फैजल खान टीचर नहीं हत्यारा है, नतीजा जो हो अब समझौता नहीं नहीं

ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं। बेऊर जेल से निकलते ही उन्होंने खान सर उर्फ फैजल खान पर प्रिंस यादव की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

जेल से बाहर आते ही फूटा रौशन आनंद का गुस्सा! खान सर पर लगाया भाई की हत्या कराने का सनसनीखेज आरोप, कहा -  फैजल खान टीचर नहीं हत्यारा है, नतीजा जो हो अब समझौता नहीं  नहीं
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना में चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी और खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद सोमवार को बेऊर जेल से जमानत मिलने के बाद बाहर आए। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें उन्होंने खान सर पर अपने भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। 


बेऊर जेल के बाहर आते ही रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में खान सर के नाम से प्रसिद्ध फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक की भूमिका की जांच होनी चाहिए। इसके आगे रौशन आनंद ने कहा कि हमारे साथ साजिश हुआ है। फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज का मालिक आर एस प्रसाद ने साजिश रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई है।


जब मैं बाहर था तो क्यों नहीं हुआ कुछ 

रौशन आनंद ने कहा कि जब मैं बाहर था तो क्यों मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ? जब मैं जेल चला आया तो मेरे भाई की हत्या हो गई। यह साजिश है और देखिए फैजल खान की यदि हम बात करें तो फैजल खान कितना झूठ बोला है।अब तो सबके सामने है कि गोलीबारी किसके तरफ से हुआ है। इसका वीडियो भी आया और इसमें साफ़ मालूम चला गया की यह फैजल खान के तरफ से हुआ है। 


"नतीजा जो हो अब  समझौता नहीं - रौशन आनंद "

रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई की हत्या कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित साजिश थी। इसके साथ ही जेल से बाहर आते ही रौशन सर ने खान सर को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई के हत्यारे हैं। मेरे भाई को मुझसे छीन लिया गया है।" रोशन  ने आगे कहा, "नतीजा चाहे जो भी हो, अब कोई समझौता नहीं होगा। यह आर-पार की लड़ाई होगी।"मेरे भाई की मौत के मामले में न्याय मिलने तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी।


जमानत मिलने के बाद बढ़ी हलचल

रौशन आनंद की जमानत याचिका पर हाल ही में अदालत में सुनवाई हुई थी। निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने उच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जमानत मिली, जिसके बाद सोमवार को वह बेऊर जेल से बाहर आए। उनकी रिहाई के बाद एक बार फिर ज्ञान बिंदु कोचिंग और खान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े विवादों की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी रौशन आनंद के बयान को लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई है।


जांच और कानूनी प्रक्रिया पर टिकी नजर

प्रिंस यादव हत्याकांड पहले से ही चर्चा में है। अब रौशन आनंद द्वारा लगाए गए नए आरोपों के बाद मामले ने एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि, आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच एजेंसियों और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि रौशन आनंद के आरोपों पर संबंधित पक्ष क्या प्रतिक्रिया देते हैं और जांच एजेंसियां इस मामले में आगे क्या कदम उठाती हैं। आने वाले दिनों में इस पूरे प्रकरण को लेकर और भी नए खुलासे सामने आ सकते हैं।