ब्रेकिंग
बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”बिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगपहले पति को तलाक देकर उसी के भतीजे से की शादी, रक्षाबंधन की रात छत पर सोई महिला को मारी गोली, पूर्व पति समेत 4 नामजदSKMCH के डेंटल OPD में मरीज से 10 हजार रुपये मांगने का आरोप, महिला डॉक्टर का वीडियो वायरलहाईवे पर ‘हसीना गैंग’ का खौफ! लिफ्ट के बहाने गाड़ी रुकवाने का आरोप, पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर छोड़ाथानेदार अर्चना कुमारी पर कार्रवाई की मांग, मंत्री लखेंद्र पासवान ने सीतामढ़ी SP से फोन पर की बात, कहा..“ऐसी लोगों को थानाध्यक्ष मत रखिए”

राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

PATNA : राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना के बीआईए सभागार में मोर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जन कल्याण मोर्चा ने चार सूत्री मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पटना के बीआईए सभागार में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार तिवारी ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

मोर्चा की मांगों में बिहार के सभी पैक्स सदस्यों के लिए उचित मानदेय की व्यवस्था, बिहार के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा और साक्षात्कार में कही आने-जाने के लिए मुफ्त पास की व्यवस्था, बिहार के सभी नर्सिंग होम में इलाज और जांच की मूल्य तालिका का बोर्ड लगाने और बिहार के सभी निजी स्कूलों में फीस निर्धारण करने और एनसीईआरटी की किताब से पढ़ाने की मांग शामिल है।

तारकेश्वर तिवारी और दीपक कुमार तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह उर्फ राजा भैया, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शेखर कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष उमा शंकर पाण्डेय, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रधान प्रदेश महासचिव चंदन सिंह, महासचिव रविरंजन , कोषाध्यक्ष विजय चौहान, प्रदेश प्रवक्ता मोहित मिश्रा और संगठन प्रभारी रामध्यान कुशवाहा, राजू यादव, रंजन कुमार सिंह आदि सदस्य मौजूद थे। 


टैग्स