ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार : पत्नी को लेने गए पति की पिटाई, ससुराल वालों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पीटा

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में ससुराल वालों ने अपने दामाद की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट के पीछे

बिहार : पत्नी को लेने गए पति की पिटाई, ससुराल वालों ने रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले में ससुराल वालों ने अपने दामाद की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट के पीछे की वजह जानकार आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, घटना अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के सचई गांव की है, जहां ससुराल आए एक युवक की उसके ससुराल वालों ने जमकर धुनाई कर दी. 


बताया जा रहा है कि युवक गुजरात के सूरत में एक निजी कंपनी में काम करता था और बीते दिनों वहां से अपने घर आया था. घर आने के बाद वो अपनी पत्नी को लाने ससुराल पहुंच गया. लेकिन ससुराल वालों ने लड़की को विदा करने से मना कर दिया. इस बात से वो भड़क गया और ससुराल वालों को अनाप शनाप बोलने लगा. इसके बाद ससुराल वाले गुस्सा हो गए और हाथ-पैर बांधकर दामाद की जमकर पिटाई कर दी.


मामले की सूचना कुर्था थाने को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ के लिए ससुराल वालों को अपने साथ थाने ले आई. काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना रहा. पुलिस के मुताबिक अबतक किसी भी पक्ष की तरफ से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.