ब्रेकिंग
'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦'बारिश में भीग जाते तो क्या होता?', बंगाल दुर्गा पंडाल भगदड़ पर BJP विधायक का विवादित बयान, लोगों को ठहराया जिम्मेदार✦बिहार के तीन SP और 54 DSP का ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकार ने जारी किया आदेश, पूरी लिस्ट देखिए..✦हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार✦होटल में गर्लफ्रेंड के साथ था दो बच्चों का बाप, शक्तिवर्धक दवाओं की ओवरडोज से मौत✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप

हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में सड़क हादसे के बाद शराब तस्करी का मामला सामने आया है। भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाली टाटा हैरियर कार दुर्घटनाग्रस्त मिली, जिसकी तलाशी में 890 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई। हादसे के बाद...

हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज... बिना नंबर की कार से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार
प्रतिकात्मक इमेज
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर जा रही एक टाटा हैरियर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली, जिसमें 890 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली कार को भी जब्त कर लिया है.


घटना थाना क्षेत्र के नदुवां गांव के पास की है. बताया गया कि बुधवार रात करीब 10:40 बजे पुलिस टीम मलमलिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नदुवां गांव के समीप शराब से लदी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है.


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई और करीब 11:15 बजे घटनास्थल पर पहुंची. वहां काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. मौके पर काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली टाटा हैरियर कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी. पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन वाहन में चालक या कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं मिला.


कार की तलाशी में मिली शराब की बड़ी खेप

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली तो उसके अंदर बड़ी मात्रा में ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की विदेशी शराब मिली. हादसे की वजह से शराब के कई कार्टन फट गए थे और बड़ी संख्या में टेट्रा पैक कार के अंदर और आसपास बिखरे पड़े थे.


पुलिस के अनुसार, बैच संख्या 180 की 76 पेटियों में कुल 3648 टेट्रा पैक मिले. इनमें कुल 656.640 लीटर शराब थी. वहीं बैच संख्या 176 के 1300 टेट्रा पैक फटे कार्टन से बाहर बिखरे हुए मिले, जिनकी कुल मात्रा 234 लीटर बताई गई है.


इस तरह पुलिस ने कुल 4948 टेट्रा पैक बरामद किए, जिनमें 890.640 लीटर विदेशी शराब थी. बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया.


बिना नंबर प्लेट की कार से हो रही थी शराब की तस्करी

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार बिना नंबर प्लेट की थी. पुलिस अब उसके चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर वाहन के वास्तविक मालिक का पता लगाने में जुटी है. इसके साथ ही फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.


पुलिस को आशंका है कि शराब की यह खेप किसी बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है. मामले में वाहन मालिक, चालक और शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है.


पुलिस ने बरामद शराब और वाहन की जब्ती सूची तैयार कर दोनों को थाने लाया. इस मामले में भगवानपुर हाट थाना में कांड संख्या 429/26 दर्ज की गई है. पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.


फिलहाल फरार चालक और शराब तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस वाहन के दस्तावेज और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.