ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

रंजीत रंजन ने पुलिसवालों को किया सैल्यूट, पप्पू यादव देंगे इनाम

DESK: हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव जलाने वाले मामले में तेलंगाना पुलिस के एनकाउंटर के बाद पूरे देश में इसकी सराहना हो रही है। पूर्व कांग्रेस सासंद और जन अधिकारी पा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव जलाने वाले मामले में तेलंगाना पुलिस के एनकाउंटर के बाद पूरे देश में इसकी सराहना हो रही है। पूर्व कांग्रेस सासंद और जन अधिकारी पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन ने पुलिसवालों को सैल्यूट किया है। वहीं पप्पू यादव ने एनकाउन्टर में शामिल पुलिस कर्मियों इनाम देने का एलान कर दिया है।

कांग्रेस की पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि पुलिस वालों को सैल्यूट करती हूं कि रेपिस्टो को भागने नहीं दिया। अब उस लड़की के मां- बाप और हम सबके कलेजे को ठंडक मिली है। उन्होंने कहा आज मीडिया में चर्चा होनी चाहिए कि 'who is next' यह चर्चा नहीं होनी चाहिए कि कैसे हुआ ? रंजीत रंजन ने ये भी कहा कि निर्भया कांड के गुनहगारों को भी जल्द से जल्द फांसी दी जाए। उन्होंने मांग की कि रेपिस्टों के लिए दया याचिका न हो इसके लिए सरकार कानून में संशोधन करे।

वहीं रंजीता रंजन के पति और बिहार के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने ऐलान कर दिया है कि हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर में जितने भी पुलिसकर्मी शामिल हैं उन सबको सम्मानित करेंगे। वहीं पप्पू यादव ने सवालिया लहजे में कहा कि हैदराबाद पुलिस ने तो गुनाहगारों को जवाब दे दिया लेकिन बिहार में वैसा कब होगा।



टैग्स