ब्रेकिंग
बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?बिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अररिया दौरा, सहयोग शिविर का करेंगे निरीक्षण; समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधानखान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला आज, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी कोर्ट सुनाएगा आदेश; मिलेगी राहत?

माह-ए-रमजान का आगाज कल से, दिखा चांद, गुरुवार को पहला रोजा

पटना समेत देशभर में चांद दिखने के साथ पवित्र माह-ए-रमजान की शुरुआत की घोषणा हुई। गुरुवार 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। सेहरी और इफ्तार के समय जारी किए गए हैं।

बिहार न्यूज
रमजान मुबारक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: माह-ए-रमजान का पहला रोजा कल गुरुवार को रखा जाएगा। चांद दिखने के साथ तवारीह शुरू होगी। आज बुधवार की शाम पटना समेत देशभर में पाक महीना रमजान का चांद देखा गया। इसके साथ ही इशा की नमाज के बाद तवारीह की नमाज शुरू हो गई।


 पहला रोजा गुरुवार, 19 फरवरी से रखा जाएगा। रमजान के पूरे तीस दिन मुसलमान सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी के साथ रोजा रखेंगे। इस दौरान वे मन, वचन और कर्म से पाकिजगी बनाए रखते हुए अल्लाह की इबादत करेंगे और पांच वक्त की नमाज अदा करेंगे।


बिहार में इस वर्ष सेहरी का समय सुबह 4 बजकर 53 मिनट और इफ्तार का समय शाम 5 बजकर 44 मिनट निर्धारित किया गया है। हालांकि शहर के अनुसार इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। शिया और सुन्नी परंपरा के अनुयायी अपने धर्मगुरु के अनुसार रोजा रखेंगे। बता दें कि रोजा रखने वाले लोग इफ्तारी सामूहिक रूप से करते हैं। एक साथ बैठकर इफ्तारी करते हैं। जिससे गरीब और अमीर, धर्म और भेद का अंतर मिट जाता है। सभी एक साथ शाम में बैठकर पाक माह का आनंद लेते हैं। तरह-तरह का व्यंजन खाते हैं। 


टैग्स