ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरल

सरकार की लापरवाही से बिगड़ी पटना की सूरत, बीजेपी सांसद रामकृपाल ने अधिकारियों पर फोड़ा पटना में जल जमाव का ठीकरा, देखें वीडियो

PATNA: पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से राजधानी पटना के कई इलाके भीषण जल जमाव के संकट से जूझ रहे हैं. हालात यह है कि अभी भी शहर के कई हिस्सों में घुटने से ज्यादा पानी जमा हुआ है. सर

FirstBihar
Rajnish Singh
3 मिनट

PATNA: पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से राजधानी पटना के कई इलाके भीषण जल जमाव के संकट से जूझ रहे हैं. हालात यह है कि अभी भी शहर के कई हिस्सों में घुटने से ज्यादा पानी जमा हुआ है. सरकार बाहर से हाई कैपिसीटी पंपों को पटना मंगवाकर पानी निकालने की व्यवस्था कर रही है लेकिन अभी भी शहर को पूरी तरह जल जमाव से मुक्त नहीं किया जा सका है. राजधानी की बिगड़ी सूरत पर सत्ताधारी दल के दोनों दल बीजेपी और जेडीयू के नेता एक दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन जल जमाव और तमाम तकलीफों से जनता को निजात दिलाने में इन नेताओं की गंभीर दिलचस्पी नहीं दिखती है. अब पाटलिपुत्र से बीजीपी सांसद ने भी पटना और इसके आसपास के इलाकों में भीषण जल जमाव को लेकर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

सरकारी लापरवाही का आरोप

रामकृपाल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी स्तर पर ऐसी आपदा से निबटने के लिए गंभीर कोशिश नहीं की गई. उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर प्लानिंग का साफ अभाव दिखा है और इस बात की जांच की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार के लापरवाह अधिकारी किसी की बात नहीं सुनते और वो मनमर्जी करते हैं. बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जांच कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

मकानों ने बढ़ायी मुसीबत

बीजेपी सांसद ने राजधानी में जल जमाव के लिए शहर में बन रहे मकानों को भी जिम्मेदार बताया और कहा कि पहले नक्शा बनाया जाता था और उसके बाद मकानों का निर्माण कराया जाता था लेकिन अब न तो नक्शा बनता है, न नालों का निर्माण होता है लेकिन इससे पहले ही मकानों का निर्माण हो जाता है. रामकृपाल यादव ने कहा कि ऐसे बिना नक्शे के मकानों के निर्माण से ही पटना में इस तरह की समस्या आयी है.