ब्रेकिंग
ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश

Patna News: रक्षाबंधन पर नीतीश कुमार ने पेड़ों को बांधी राखी, दिया हरित संदेश

Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के इको पार्क में वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Patna News
पटना न्यूज
© Google
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के इको पार्क में वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ष रक्षाबंधन के मौके पर पेड़ों को राखी बांधने की परंपरा निभाते हैं। उनका कहना है कि जैसे हम अपने भाई की रक्षा का संकल्प लेते हैं, वैसे ही हमें धरती के जीवनदायी वृक्षों की रक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए।


राखी बांधते हुए उन्होंने कहा, “पेड़ हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी हैं जितनी सांसें। इनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है।” इस अवसर पर मंत्रियों और अधिकारियों ने भी पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के दौरान इको पार्क में पौधारोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल ऐसे करें जैसे परिवार के सदस्य की।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट