ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

राजनाथ सिंह बोले- नीतीश ने बिहार को स्वर्ग बना दिया, इनको फिर से मौका देना चाहिए

ROHTAS : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी और राहुल गांधी भी बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित

राजनाथ सिंह बोले- नीतीश ने बिहार को स्वर्ग बना दिया, इनको फिर से मौका देना चाहिए
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार कर रही हैं. शुक्रवार को पीएम मोदी और राहुल गांधी भी बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. गुरूवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी रोहतास जिला के नासरीगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की.


रोहतास जिला के नोखा विधानसभा क्षेत्र के नासरीगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के आजादी के समय हिंदू और मुसलमानों को 2 देशों में बांटने की कोशिश की गई थी. जबकि वह व्यक्तिगत रूप से हिंदू और मुसलमानों को अलग अलग मानने के पक्ष में नहीं है. क्योंकि दोनों की पहली पहचान इंसान है.


राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि बिहार में पिछले 15 सालों से NDA की सरकार पिछली तमाम सरकारों से बेहतर काम किया है.  उन्होंने कहा कि वे यह नहीं कहते कि नीतीश कुमार सुशील कुमार मोदी ने मिलकर बिहार को स्वर्ग बना दिया है.  लेकिन यही कहना गलत होगा कोई काम नहीं हुआ है.


उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने बहुत बेहतर काम किया है.  उसे आगे भी मौका दिया जाना चाहिए.  उन्होंने नोखा विधानसभा के जदयू के प्रत्याशी नागेंद्र चंद्रवंशी के लिए वोट मांगा. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल भी उपस्थित थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता