ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिव स्तर के कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, कुछ को नई जिम्मेवारी; देखिए.. पूरी लिस्टIPS Transfer in Bihar: बिहार में 16 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट यहां देखिए..बिहार में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 21 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यूबिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दियाखुलासाः भ्रष्ट अफसरों का ‘सिलीगुड़ी कनेक्शन’...एक ऐसी सोसायटी जिसमें 90 फीसदी बिहार के रिश्वतखोर ! पटना से हवाला के जरिए बंगाल में खपाया जा रहा काला धन बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सचिव स्तर के कई सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, कुछ को नई जिम्मेवारी; देखिए.. पूरी लिस्टIPS Transfer in Bihar: बिहार में 16 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला, पूरी लिस्ट यहां देखिए..बिहार में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 21 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यूबिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दियाखुलासाः भ्रष्ट अफसरों का ‘सिलीगुड़ी कनेक्शन’...एक ऐसी सोसायटी जिसमें 90 फीसदी बिहार के रिश्वतखोर ! पटना से हवाला के जरिए बंगाल में खपाया जा रहा काला धन

Rajgir Mahotsav 2025: राजगीर में शुरू हो रहा तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन

Rajgir Mahotsav 2025: बिहार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन, नालंदा ने तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महोत्सव 19, 20 और 21 दिसंबर को मुख्य रूप से आरआईसीसी और राजगीर हॉकी मैदान के निकट खाली भूखंड में आयोजित होगा।

Rajgir Mahotsav 2025: राजगीर में शुरू हो रहा तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव, CM नीतीश करेंगे उद्घाटन
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Rajgir Mahotsav 2025: बिहार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन, नालंदा ने तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह महोत्सव 19, 20 और 21 दिसंबर को मुख्य रूप से आरआईसीसी और राजगीर हॉकी मैदान के निकट खाली भूखंड में आयोजित होगा। महोत्सव में तीन दिनों तक विश्व प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी। पहले दिन मशहूर पार्श्व गायक कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर सलमान अली और तीसरे दिन गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुति देखने को मिलेगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार सिन्हा, श्रवण कुमार, अरुण शंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन समारोह की शुरुआत शंख ध्वनि और सर्वधर्म मंगलाचरण से होगी, जिसके बाद सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा।


महोत्सव में केवल संगीत कार्यक्रम ही नहीं बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी आयोजित होंगी। ग्राम श्री मेला, पुस्तक मेला, व्यंजन मेला और कृषि मेला आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे। महिला महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा दंगल और कई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


पर्यटन विभाग और नालंदा प्रशासन ने सुरक्षा और विधि व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला परिसर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की विशेष व्यवस्था की गई है। पीएचईडी द्वारा तीन स्थानों पर नल लगाए गए हैं और करीब 100 शौचालय बनाए गए हैं। समारोह स्थल पर सजावट, लाइटिंग, प्रचार-प्रसार, स्टॉल, तांगा एवं पालकी सज्जा की भी व्यवस्था की गई है।


राजगीर महोत्सव का आयोजन न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित करने में भी मदद करेगा। तीन दिनों के इस उत्सव से राजगीर पर्यटन स्थल और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें