ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Bihar Cricket News: बिहार के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है। राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द ही तैयार होने वाला है, जहां पहली बार बड़े मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। स्टेडियम की क्षमता, सुविधाओं और उद्घाटन से जुड़ी पूरी जानकारी.

बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
© google
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Cricket News: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले देखने के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा. नालंदा के राजगीर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दिसंबर 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद इसी मैदान पर क्रिकेट के बड़े मुकाबलों का आयोजन शुरू हो सकता है.


राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. खेल विभाग ने निर्माण एजेंसियों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है. स्टेडियम के तैयार होने के बाद बिहार में पहली बार बड़े स्तर पर क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन का रास्ता साफ होगा.


40 हजार दर्शकों के लिए तैयार हो रहा मुख्य पवेलियन

राजगीर स्टेडियम की सबसे खास बात इसकी दर्शक क्षमता है. यहां करीब 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी. मुख्य पवेलियन का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि बाकी तीन दर्शक स्टैंड का काम तेजी से चल रहा है.


दिसंबर में शुरू हो सकता है क्रिकेट का रोमांच

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खेलों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. दिसंबर से यहां क्रिकेट मुकाबले शुरू होने की उम्मीद है. स्टेडियम के तैयार होने के बाद बिहार के क्रिकेट प्रशंसकों को अपने राज्य में ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच देखने का मौका मिलेगा.


ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, आकाश दीप और मुकेश कुमार जैसे बिहार से जुड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है. अपने राज्य के मैदान पर इन खिलाड़ियों को खेलते देखना स्थानीय दर्शकों के लिए खास अनुभव होगा.


90 एकड़ में तैयार हो रहा अत्याधुनिक स्टेडियम

राजगीर का यह स्टेडियम करीब 90 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है. लगभग 633 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस क्रिकेट स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. यहां आधुनिक फ्लड लाइट, हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड, कॉरपोरेट बॉक्स, वीआईपी गैलरी, मीडिया सेंटर और आधुनिक ड्रेसिंग रूम जैसी सुविधाएं होंगी.


खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए विशेष पिच और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है. मुख्य विकेट के लिए विशेष लाल मिट्टी और अभ्यास पिचों के लिए काली मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल परिस्थितियां मिल सकें.


क्रिकेट के साथ कई खेलों की सुविधाएं

राजगीर में विकसित हो रहा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है. यहां हॉकी, एथलेटिक्स, तैराकी, शूटिंग, कबड्डी, कुश्ती समेत कई खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं.


स्टेडियम और पूरे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के तैयार होने से बिहार के खिलाड़ियों को अपने राज्य में ही बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही राजगीर में खेल पर्यटन, स्थानीय रोजगार और खेल से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.


राजगीर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पूरा होने के बाद बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों की मेजबानी के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा. दिसंबर 2026 में पहला मैच खेले जाने का लक्ष्य राज्य के क्रिकेट प्रेमियों के लिए लंबे समय से इंतजार के बाद बड़ी उपलब्धि होगी.