ब्रेकिंग
BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦BJP युवा मोर्चा में बिहार के 4 नेताओं को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, राहुल झा बने राष्ट्रीय मंत्री✦DARBHANGA:बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, बच्चों की गुल्लक तक ले गए चोर, दुर्गा पूजा मेला घूमने गया था परिवार✦दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रॉन्ग साइट से आई बेलगाम थार ने तीनों को रौंदा✦दो जगह नौकरी के आरोप में पहले हुआ था सस्पेंड, अब दो झोला कागजात के साथ क्लर्क हुआ गिरफ्तार✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

Bihar Police News: बिहार पुलिस को मिले 1218 नए दारोगा, तीन ट्रांसजेंडर भी बने पुलिसवाले; पासिंग आउट परेड में शामिल हुए सीएम नीतीश

Bihar Police News: राजगीर पुलिस अकादमी में 2023 बैच के 1218 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टरों का दीक्षांत समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली और नवनियुक्त दरोगाओं को बधाई दी।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी में सोमवार को 2023 बैच के 1218 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टरों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परेड की सलामी ली और नवनियुक्त दरोगाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और मंत्री श्रवण कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते अपराध के दौर में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है और ऐसे समय में प्रशिक्षित एवं संवेदनशील पुलिस बल समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।


दीक्षांत समारोह में तीन ट्रांसजेंडर प्रशिक्षु—बंटी कुमार, मधु कश्यप और रॉनित झा ने भी भाग लेकर इतिहास रचा। इस बैच में कुल 1218 प्रशिक्षु शामिल हैं, जिनमें 779 पुरुष, 436 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर अधिकारी हैं। इसके अलावा खेल कोटा से चयनित 23 प्रशिक्षु और झारखंड कैडर के 4 प्रशिक्षु भी इस बैच का हिस्सा हैं।


समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को विशेष सम्मान से नवाजा गया। अंकित कुमार को सीएम पिस्टल और बैटल से, रूपेश कुमार को तलवार से और मीना कुमारी को बेस्ट परेड कमांडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक आर. मलर विल्ली ने बताया कि इस बैच को इंडोर और आउटडोर दोनों तरह का आधुनिक और कठोर प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे फील्ड में हर चुनौती का सामना कर सकें। दीक्षांत समारोह के साथ ही ये 1218 प्रशिक्षु अब बिहार पुलिस बल में शामिल होकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता